गिलोय के फायदे

गिलोय को आयुर्वेद में मौजूद सभी महत्वपूर्ण जड़ी-बूटियों में से एक माना जाता है। इसका उपयोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों के इलाज में किया जाता है। गिलोय को 'अमृत' के समान माना जाता है। कहते हैं कि पौराणिक समय में गिलोय देवताओं को युवा और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता था। गिलोय के अधिकतर औषधीय गुण उसके तने में होते हैं, लेकिन उसकी पत्तियां, फल और जड़ भी बहुत उपयोगी होते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में

इम्यूनिटी बढ़ाने में है मददगार
गिलोय में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य में सुधार लाते हैं और रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। नियमित रूप से गिलोय के जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे न सिर्फ आप कोरोना वायरस बल्कि अन्य कई बीमारियों को भी मात दे सकते हैं।

पाचन को बनाता है बेहतर
गिलोय को पाचन तंत्र के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आंवला के साथ इसके पाउडर का नियमित रूप से सेवन करें, इससे पाचन बेहतर होता है। गिलोय का रस आप छाछ के साथ भी ले सकते हैं। इससे अपच में राहत मिलती है। 
डायबिटीज को करता है नियंत्रित गिलोय का जूस
गिलोय को डायबिटीज में काफी प्रभावी माना जाता है। यह एक हाइपोग्लिसीमिक एजेंट के रूप में कार्य करता है। मधुमेह रोगियों को अपने रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) के उच्च स्तर को कम करने के लिए गिलोय को जूस जरूर पीना चाहिए। 

गठिया में दिलाता है आराम
गिलोय के उपयोग से गठिया में राहत मिलती है। अगर आप गठिया से पीड़ित हैं तो आपको गिलोय को सेवन करना चाहिए। दरअसल, इसमें सूजन कम करने के साथ-साथ गठिया विरोधी गुण भी पाए जाते हैं, जो गठिया के दर्द और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मददगार होते हैं। 

आंखों के लिए भी फायदेमंद है गिलोय
गिलोय को आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। आप नियमित रूप से गिलोय का जूस पीजिए, जरूर फायदा मिलेगा। कुछ लोग गिलोय को पानी में उबालकर, उसे ठंडा करके आंखों की पलकों पर भी लगाते हैं। 



















Comments

  1. Yes, it’s one hundred pc protected to play free on-line slots with our top-rated playing sites. You won’t have to fret about pc viruses or knowledge leaks. They can tweak the percentages depending on how a lot they have paid out vs. how a lot they have taken in. If gamers do poorly, and it dips too far under the proportion, they may outright drive wins on you and provide you with an unbeatable board where have the ability to|you possibly can}'t lose and can safely play for the jackpot repeater. The opinions of Jungle Jim to me are what I actually have} 코인카지노 been saying all alongside as properly.

    ReplyDelete

Post a Comment